🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुआ कैरियर काउंसलिंग व किशोरावस्था कार्यक्रम
🔳 विद्यार्थियों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 कैरियर संबंधी टिप्स किए गए साझा
🔳 स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के तरीके
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग व किशोरावस्था कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के जरिए स्वरोजगार से जुड़ने के साथ ही सरकारी व गैर-सरकारी पदों पर आवेदन के तौर तरीके बताए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या व आईटीआई बेतालघाट की प्राचार्य सीमा कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आईटीआई की प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़े भविष्य संवारने की अपील की। आईटीआई के तहत संचालित कोर्स के विषय में बताया। बेतालघाट थाने की एसआई प्रेमा कोरंगा व लक्ष्मी ने पुलिस तथा सेना भर्ती की जानकारी साझा की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कंचन सती तथा स्नेहा बिष्ट ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, पोषण के साथ ही विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। बताया की साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। कहा की स्वस्थ शरीर ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष अंजू जलाल, एसएमसी अध्यक्ष जीवंती देवी, रेखा गढ़िया, पूजा नेगी, भारती भट्ट, संतोष अधिकारी, दीपक चंद्र, रमेश चंद्र, पूनम जोशी, दीप्ति पंत, पलविंदर कौर, सुमन कांडपाल, प्रेमा पंत, रेखा, नीतू आदि मौजूद रहे।