🔳 विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बताए गए बचाव के तौर तरीके
🔳 शिविर में वितरित की गई निशुल्क दवाइयां
🔳 रामगढ़ के चापड गांव में चिराग संस्था के तत्वावधान में लगा शिविर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के चापड़ गांव में महिलाओं के लिए लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंची महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कई विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। घरों में साफ सफाई का ध्यान रखने का आह्वान भी किया गया।
चापड़ गांव स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में चिराग संस्था के तत्वावधान में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मला जीना ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने महिलाओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कहा की ऐसे शिविरों से गांवों की महिलाएं लाभान्वित होती है। शिविर लगाए जाने पर चिराग संस्था का आभार व्यक्त किया। शिविर में डा. अदिति व स्टाॅफ नर्स गीता बिष्ट ने पचास से बैरोली , चापड़, मोना आदि गांवों से पहुंची पचास से अधिक महिलाओं को हिमोग्लोबिन, बीपी, शूगर आदि की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। डा. अदिति ने महिलाओं को बताया की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने से कई बिमारियों से बचा जा सकता है। विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके भी बताए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
