🔳 जुएं के अड्डों पर लग रहा जुआरियों का जमघट
🔳 परिवार के परिवार हो रहे बर्बाद, संचालक हो रहे मालामाल
🔳 जुएं के अड्डों को बंद कराने की उठी मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
दीपावली महापर्व को लंबा समय बीतने के बावजूद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तमाम क्षेत्रों में जुएं के फड़ धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। सुबह से शाम तक फडों पर जुआरियों के जमघट से माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। लोगों ने खुलेआम संचालित हो रहे जुएं के अड्डों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट, नावली समेत आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम लग रहे जुएं के फड़ नियमों की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। जुए के अड्डों पर संचालक मालामाल हो रहे हैं तो कई परिवार बर्बाद होते जा रहे हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से भी जुआरी जुएं के अड्डों पर पहुंच रहे हैं। जुआरियों के जमघट से माहौल बिगड़ने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है पर सुध नहीं ली जा रही। जुए के अड्डों पर कार्रवाई न होने से संचालकों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। जुएं के अड्डों पर सुबह से शाम तथा देर रात तक हजारों रुपयों की बाजी लगा रही है। लोगों ने धड़ल्ले से संचालित हो रहे जुएं के अड्डों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की यदि अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।
