🔳 प्राथमिक उपचार के बाद डंपर चालक हायर सेंटर रेफर
🔳 रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर हुई घटना
🔳 मारपीट की घटना से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
🔳 पुलिस ने दोनों कारों को किया सीज, चालकों पर भी कार्रवाई
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर दो कार चालकों ने डंपर चालक को बुरी तरह पीट डाला। डंपर चालक ने बामुश्किल समीपवर्ती मकान की ओर दौड़कर जान बचाई। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मारपीट में घायल डंपर चालक को उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीण सड़कों पर अराजक तत्व अराजकता पर उतारु हो चुके हैं। सोमवार को डंपर चालक हरीश नेगी गरमपानी क्षेत्र से निर्माण सामग्री लेकर रातीघाट क्षेत्र की ओर रवाना हुआ। हाईवे से रातीघाट बुधलाकोट मोटर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही दो कारों के आने से हरीश ने डंपर रोक लिया। कार यूके 04 टीबी 2865 के चालक घूना निवासी मोहित तथा दूसरी कार यूके 04 टीबी 7968 के चालकों ने डंपर चालक हरीश से वाहन पीछे करने की बात कहकर बहस शुरु कर दी। आप खोए कार चालकों ने डंपर चालक से मारपीट शुरु कर दी। दबंगई दिखाकर चालक को बुरी तरह पीटकर घायल कर डाला। हरीश ने बामुश्किल भागकर जान बचाई तथा सूचना वाहन स्वामी को दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस दोनों कार चालकों को चौकी लाई तथा घायल डंपर चालक का सीएचसी गरमपानी में उपचार करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी रमेश पंत के अनुसार दोनों कार सीज कर संजय व मोहित का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
