🔳 कोसी नदी से उपखनिज लाने में तक डर रहे ग्रामीण
🔳 रायल्टी व कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर डराने का आरोप
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने भेजा विधायक को ज्ञापन
🔳 गांवों के कार्यो के लिए छूट दिलाने की उठाई मांग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव में सार्वजनिक छोटे छोटे कार्यों व आवासीय भवनों के निर्माण को कोसी नदी से पत्थर व उपखनिज लाने पर बरती जा रही सख्ती पर गहरी नाराजगी जताई है। विधायक नैनीताल सरिता आर्या को पत्र भेज मामले में हस्तक्षेप कर जनहित में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है ताकि गांव के लोग नदी क्षेत्र से भय मुक्त होकर निर्माण सामग्री ला सके।
बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक सरिता आर्या को पत्र भेज कोसी नदी से गांव में निर्माण कार्यों व आवासीय भवनों के निर्माण को स्थानीय लोगों पर सख्ती बरते जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। पत्र के माध्यम से बताया है कि गांवों के लोग शौचालय, गौशाला, भवन निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए क्षेत्र में बहने वाली कोसी नदी से सीमित मात्रा में बजरी व पत्थर लाते हैं पर अब रेत व पत्थर लाने में कार्रवाई कर दी जा रही है। रायल्टी दिखाए जाने की बात कहकर बेवजह गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है। गांव के लोग भयभीत हैं ऐसे में गांवों में निर्माण कार्य भी ठप हो चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों में निर्माण कार्य को इस्तेमाल होने वाले पत्थरों व रेत को रायल्टी से मुक्त रखें जाने की मांग उठाई है। साफ कहा की व्यवसायिक इस्तेमाल पर भले ही कार्रवाई कर दी जाए पर सार्वजनिक निर्माण कार्यों व आवासीय भवनों के निर्माण में रेत व पत्थर लाने पर छूट दी जाए। कहा की वर्षों से गांवों के लोग क्षेत्र में बहने वाली कोसी नदी से ही उपखनिज लाते रहे हैं पर अब कानूनी भय दिखाकर गांव के लोगों को डराया जा रहा है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान धारी कमल सिंह जंतवाल, प्रधान डोबा हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान खलाड़ कैलाश चंद्र बधानी, प्रधान छड़ा खैरना ऊषा पिनारी, मोहन सिंह, मदन सिंह, हीरा सिंह, शंकर सिंह, मोहन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।