🔳 क्षेत्रवासियों ने सांसद से मुलाकात कर लगाई गुहार
🔳 विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी दिया जोर
🔳 सांसद ने प्राथमिकता से समाधान का दिलाया भरोसा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कोसी घाटी की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। छड़ा खैरना पंपिंग पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाए जाने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने क्षेत्रवासियों को समाधान का भरोसा दिलाया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगाढ़ क्षेत्र में पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौप समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। बहुप्रतीक्षित छड़ा खैरना पंपिंग पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने, श्री कैंची धाम तहसील में तहसीलदार की तैनाती, सीएचसी गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। गरमपानी में प्रस्तावित पैट्रोल पंप का कार्य शुरु करवाए जाने पर सांसद का आभार व्यक्त किया। सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को लंबित समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान दीपक पांडे, शरद त्रिपाठी, पंकज कपिल, संजय बेलवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।