🔳 जंगलों की आग से वन्य कर जाते हैं आबादी की ओर रुख
🔳 प्यूडा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में कई अहम जानकारियां की गई साझा
🔳 वन विभाग ने विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों को किया जागरुक
🔳 वनाग्नि की सूचना समय पर साझा करने का आह्वान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा गांव स्थित आरोही संस्था के तत्वावधान में वनाग्नि व मानव वन्य जीव संघर्ष विषय पर हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों को कई अहम जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों से जंगलों में आग की घटना की सूचना उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। साथ ही वन्य जीवों से सुरक्षित रहने पर अहम जानकारियां साझा की गई।
आरोही संस्था के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में उत्तरी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने जंगलों की आग से पर्यावरण व वन संपदा को पहुंच रहे नुकसान की जानकारी साझा की। बताया की जंगल बचाने को मिलजुल कर कार्य करना होगा। वनाग्नि की समय पर सूचना देने से समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है। विद्यार्थियों, गुरुजनों व ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने को जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बताया की जंगलों में आग की घटनाओं से वन्यजीव आबादी की ओर रुख कर जाते हैं। आबादी में इंसानों से आमना – सामना होने पर वन्यजीव हिंसक हो जाते हैं तथा मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति सामने आ जाती है। वन क्षेत्राधिकारी ने मानव वन्यजीव संघर्ष टालने को विशेष अहतिआत बरतने तथा घरों के आसपास समुचित प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही झाड़ियों के कटान पर जोर दिया। वक्ताओं ने भी मिलजुलकर जंगलों की रक्षा की अपील की। जंगलों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, वन बीट अधिकारी वीरपाल सिंह, विपिन बिष्ट, पंकज सिंह, हरेंद्र अधिकारी, रोहित सिंह, मनोज कैड़ा आदि मौजूद रहे।
