🔳 भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग से किया गिरफ्तार
🔳 प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर घटना को अंजाम देने का हुआ खुलासा
🔳 आरोपित को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
🔳 बाजार में हुई घटना से दहशत में क्षेत्रवासी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में नेपाली मूल के वाहन चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल करने वाले हमलावर को थाना पुलिस बेतालघाट की टीम ने भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। हमलावर ने प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में वाहन चालक पर चाकू से हमला करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बेतालघाट बाजार क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। शांत समझें जाने वाले क्षेत्र के अशांत होने से लोग सख्ते में है। बीते शनिवार को शाम पांच बजे नेपाली मूल के वाहन चालक मन बहादुर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया गया। घटना में गंभीर रुप से घायल मन बहादुर को लहुलुहान हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। हरकत में आई पुलिस ने हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किए। थानाध्यक्ष विजय नेगी की अगुवाई में गठित टीम ने देर शाम चाकू से हमला करने वाले हल्द्वीयानी गांव निवासी महेश आर्या को मय चाकू गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय नेगी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर घटना के सामने आने का खुलासा हुआ है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।