🔳 अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया मान
🔳 विद्यालय प्रबंधन व पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई खुशी
🔳 जिला पंचायत सदस्य ने दी क्षेत्र के लिए उपलब्धि करार

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी अंजली के जिलास्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर मेधावी व विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है। अंजलि के विद्यालय पहुंचने पर उसे सम्मानित भी किया गया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय घंघरेठी में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत अंजलि बिष्ट ने जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व कोसी घाटी का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में मेधावी को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने इसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि करार दिया। कहा कि अंजलि ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की भी सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश जोशी ने कहा की पूर्व में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय सिंह मेहरा, शिव शंकर यादव, गोपाल सिंह, भगत सिंह, जगत सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे‌।