🔳 सोसाइटी फॉर उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर साझा की गई जानकारी
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का भी किया गया आह्वान
🔳 लोहाली समेत आसपास के तमाम गांवों की महिला किसानों ने किया प्रतिभाग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में हुए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह व महिला किसानों को जलवायु अनुकूल सतत कृषि व आजिविका सुधार गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न आय बढ़ाने वाली फसलों के उत्पादन की विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मिर्च के निशुल्क बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंची महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
लोहाली गांव में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों से कार्यक्रम से मिली जानकारी का लाभ उठाने व कृषि क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उत्पादन का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोसाइटी फॉर उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड हिमालयन एक्शन (सुधा) के तत्वावधान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्था सदस्यों व महिला किसानों को खेतीबाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई। सुधा संस्था की पर्यवेक्षक हेमा बिष्ट ने संस्था से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। जलवायु अनुकूलन सतत् कृषि व आजिविका सुधार गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न आय सृजक फसलों के उत्पादन का आह्वान किया साथ ही उत्पादन को बाजार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। महिला किसानों से मडुवा, मिर्च, कैमोमायल हल्दी व मौन पालन उद्योग से जुड़कर बेहतर आय की अपील की। किसानों को निशुल्क मिर्च का बीज भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान गौरव सिंह जलाल, मंजु अधिकारी, हेमा बिष्ट, बीना गैलाकोटी, कमला फुलारा, बसंती भट्ट, जानकी देवी, भगवती देवी, विद्या बिष्ट, लीला फुलारा, सपना बिष्ट, निर्मला मेहरा, दीपा देवी, शोभा देवी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
