🔳 जान हथेली पर रख आवाजाही करने को मजबूर हुए स्कूली बच्चे
🔳 पूर्व में सांड के हमले में बुजुर्ग व्यवसायी की हो चुकी है मौत
🔳 कई राहगीरों को घायल कर चुके हैं गोवंशीय पशु
🔳 लगातार दहशत बढ़ने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बेसहारा गौवंशीय पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी तथा मवेशियों के स्थानीय लोगों पर हमलावर होने से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। पूर्व में सांड के हमले में क्षेत्र के बुजुर्ग व्यापारी की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय लोग व स्कूली बच्चों के लिए बेसहारा गौवंशीय पशु मुसीबत का सबब बन गए हैं। बाजार क्षेत्र में जगह जगह घूम रहे सांड लोगों पर हमलावर हो जा रहे हैं ऐसे में बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में गरमपानी बाजार के बुजुर्ग व्यापारी की सांड के हमले में मौत भी हो चुकी है जबकि कई लोग घायल तक हो चुके हैं बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। क्षेत्र में स्थित सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत स्कूली बच्चें जान हथेली पर रख बाजार से आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। जब तक नौनिहाल सुरक्षित घर नहीं पहुंच रहे अभिभावकों को भी चिंता बनी रहती है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरोज अहमद, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार कई बार गोवंशीय पशुओं को गोसद भेजने की मांग भी उठाई जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है। बाजार क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने से खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, जिला सचिव गोधन सिंह बर्गली, गोविंद सिंह नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, संजय सिंह आदि ने दहशत का पर्याय बन चुके आवारा सांड व गोवंशीय पशुओं को गौसद भेजने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी है की अनदेखी की गई तो आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।