🔳 रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों को खुशी एनजीओ ने उपलब्ध कराए कंप्यूटर
🔳 डिजिटल लिटरेसी व फंक्शनल इंग्लिश को वॉलेंटियर एजुकेटर किए तैनात
🔳 कम्युनिटी प्रोग्राम के तहत अभिभावकों को भी किया जा रहा दक्ष
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने व स्कूली बच्चों तकनीकी शिक्षा से लैस करने के उद्देश्य से ख़ुशी स्वयं सेवी संस्था बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। खुशी एनजीओ के तत्वावधान में नौनीहाल तकनीकी शिक्षा का कहकहा सीख रहे हैं। संस्था लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से लैस करने में जुटी हुई है।
रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में ख़ुशी एनजीओ नौनिहालों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने को विभिन्न गांवों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने के साथ ही वालियंटरो के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने में जुटी हुई है। स्वयं सेवी संस्था ने अब तक मोना गांव में दस सूपी में चौदह, सतबूंगा दस व देवद्वार गांव में दस कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही दुत्कानेधार गांव में समेत गांवों में स्थित स्कूलों में डिजिटल लिटरेसी व फंक्शनल इंग्लिश के वॉलेंटियर एजुकेटर तैनात किए गए हैं, ताकि बच्चों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ भाषा कौशल भी मिल सके। संस्था ने विद्यालयों में फर्नीचर व अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं ताकि नौनिहालों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके। संस्था के कोर्डिनेटर नीरज मेहरा के अनुसार खुशी एनजीओ वर्ष 2022 से रामगढ़ ब्लॉक में शिक्षा सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके साथ ही संस्था कम्युनिटी प्रोग्राम व मदर ग्रुप के माध्यम से भी अभिभावकों को शिक्षा से जोड़ रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में घर से भी सहयोग मिल सके।
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगढ़ गीतिका जोशी ने ख़ुशी एनजीओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। संस्था से जुड़ी कल्पना, पूजा बिष्ट, कमल सिंह, महिमा, निकिता, संतोष कुमार, कंचन, पवन, बबीता आदि भी सहयोग कर रहे हैं।