◾तय मानक के अनुसार ही बिछाए जाऐंगे पाइप
◾ एई ने किया दावा कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
◾ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव को निर्माणाधीन पेयजल योजना का एलाइनमेंट नहीं बदला जाएगा साथ ही खुले में बिछाए गए पाइपो को भी तय मानक के अनुसार जमीन के अंदर दबाया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता दलिप बिष्ट के अनुसार अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दावा किया की लाइन का एलाइनमेंट भी नहीं बदला जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना चर्चाओं में हैं। गांवों के बाशिंदे समय समय पर योजना के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते रहे हैं। कई गांवों में पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद पानी उपलब्ध न होने से लोगों में नाराजगी है। वहीं ब्लॉक के मल्लाकोट गांव की योजना भी विवाद बढ़ने से चर्चाओं में हैं। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के बीते दिनों खैरना में अधिकारियों की बैठक में नाराजगी जताए जाने के बाद अब विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं। जगह जगह खुले में पाइप बिछाए जाने पर ग्रामीणों के नाराजगी जताने तथा योजना का एलाइनमेंट बदलने की चर्चा पर लोगों के आंदोलन की चेतावनी देने के बाद अब जल संस्थान के सहायक अभियंता दलिप बिष्ट ने एलाइनमेंट न बदलने का दावा किया है। स्पष्ट किया है की एलाइनमेंट नहीं बदला जाएगा। वहीं जहां जहां खुले में पाइप बिछाए गए हैं वहां निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को तय मानक के अनुसार पाइप जमीन के नीचे दबाए जाने को निर्देशित किया जाएगा। सहायक अभियंता के अनुसार योजना निर्माण में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
