◾ हरी भरी पहाड़ीयों का सीना चीर की जा रही मानव जनित आपदा की तैयारी
◾ पहाड़ी खोद पत्थर निकाले जाने से गांव पर भी खतरा मंडराने का अंदेशा
◾रात के वक्त डंपरों में चोरी का पत्थर लाद लगाया जा रहा ठिकाने

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

धारी – रुपसिंह धूरा – हरतोला मोटर मार्ग पर सक्रिय पत्थर तस्कर खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। जहां तहां खदान कर मानव जनित आपदा की तैयारी की जा रही है। बेखौफ हो चुके तस्कर डंपरों में चोरी का पत्थर लाद हरतोला आदि क्षेत्रों में तस्करी कर रहे हैं। कई बार कार्रवाई की मांग उठने के बाद तस्करी पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा।

थुआ ब्लाक ताड़ीखेत क्षेत्र पत्थर तस्करी का गढ़ बन चुका है। पत्थर तस्कर खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती दे धड़ल्ले से हरी भरी पहाड़ियों का सीना चीर रहे हैं। बेतरतीब खदान से जहां गांव पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है वहीं सरकार को भी राजस्व की चपत लगाई जा रही है। रात के वक्त डंपरों में चोरी का पत्थर लाद धड़ल्ले से हरतोला समेत आसपास के क्षेत्रों में ठिकाने लगाया जा रहा है‌‌। बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। अनदेखी किए जाने से तस्करों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही तस्करी से गांवों का माहौल भी अंशात होता जा रहा है।

error: Content is protected !!