◾सम सामायिक क्रियाकलाप के तहत हुआ कार्यक्रम
◾ महत्वपूर्ण जानकारी स्वजनों से भी साझा करने का आह्वान
◾ मॉक ड्रिल के जरिए विस्तार से दी गई जानकारी
◾ आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान राहत वह बचाव के तौर तरीके बचाए गए। मॉक ड्रिल भी की गई। प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी नेभी विभिन्न जानकारियां दी।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में अतिरिक्त सम सामायिक क्रियाकलाप कार्यक्रम के तहत भूकंप के दौरान राहत व बचाव कार्यों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। मॉक ड्रिल के जरिए भूकंप आने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। भूकंप के दौरान भवन, पेड़, विद्युत पोल व बिजली के तारों से दूर रहने तथा खुली जगह पर पहुंचने का प्रयास करने की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से महत्वपूर्ण जानकारियां स्वजनों से साझा करने तथा जागरुक करने की अपील की गई। विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी के अनुसार विद्यार्थियों को समय समय पर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सरिता मेहरा, निशा मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, गीता बिष्ट, मनीषा आर्या, सपना, नीलम जोशी, हेमा बिष्ट, प्रीती मंगच्वाडी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!