◾दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोग मायूस होकर वापस लौटे
◾ व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
दूरदराज के गांवों से खतौनी लेने बेतालघाट तहसील पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पडा़। कई ग्रामीण मायूस होकर वापस लौट गए। ग्रामीणों को सर्वर डाउन होने का हवाला दिया गया। हालांकि दोपहर में लोगों को खतौनी उपलब्ध हो सकी।
शुक्रवार को बेतालघाट तहसील में जमीनों की खतौनी लेने पहुंचे ग्रामीण परेशान रहे। खतौनी के इंतजार में कई घंटे इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से आवश्यकीय कार्य के लिए खतौनी लेने बेतालघाट तहसील पहुंचे लोग लंबे इंतजार के बाद भी खतौनी न मिलने पर मायूस होकर वापस लौट गए। कई लोगों ने गहरी नाराजगी भी जताई। कहा की दूरदराज के गांवों से तहसील पहुंचने के बाद भी खतौनी उपलब्ध नहीं हो सकी। जानकारी पर तहसील कर्मियों ने ग्रामीणों को सर्वर डाउन होने का हवाला दिया। कोरण गांव से पहुंचे बालम सिंह के अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तहसील पहुंचने के बाद दो बजे तक खतौनी उपलब्ध नहीं हो सकी है। कर्मचारी सर्वर कार्य न करने का हवाला दे रहे हैं। हालांकि दोपहर में लोगों को खतौनी उपलब्ध हो सकी। लोगों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
