◾ क्षेत्र हित में कार्य करने का लिया वचन
◾ बाजार क्षेत्र में भी व्यापारियों को भी बांधी राखी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने क्षेत्र में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों व व्यापारियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधे। क्षेत्र हित में कार्य करने का वचन लिया। बाद में मिष्ठान वितरण भी किया गया। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खैरना पुलिस चौकी में प्रभारी दिलीप कुमार व पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। सीएचसी गरमपानी में चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत व स्वास्थ्य कर्मियों को रक्षाबंधन के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। बाद में बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को भी राखी बांधी गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष रेखा देवी, ललिता देवी, प्रेमा देवी, कमला, कविता आदि मौजूद रहे।
