◾त्रिभुवन पाठक संभालेंगे सचिव की जिम्मेदारी
◾ रामलीला कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
◾अक्टूबर माह में नवरात्र पर रामलीला का होगा श्रीगणेश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामलीला कमेटी की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री राम मंचन को भव्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 1 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कलाकारों को तालीम दी जाएगी जबकि अक्टूबर माह में नवरात्र से रामलीला मंचन का श्रीगणेश होगा।
राम मंदिर परिसर गरमपानी में रामलीला कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। गरमपानी की वर्षों पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन के लिए समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से भुवन चंद त्रिपाठी अध्यक्ष, राजेंद्र त्रिपाठी डायरेक्टर, भास्कर तिवारी कोषाध्यक्ष तथा त्रिभुवन पाठक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टेज प्रबंधन का जिम्मा मोहन मूर्ति संभालेंगे। तय हुआ कि अक्टूबर माह की नवरात्र में रामलीला का श्री गणेश होगा जबकि 1 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की अगुवाई में कलाकारों को तालीम दी जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, पंकज पंत, रमेश तिवारी, भास्कर त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, कपिल तिवारी, विवेक पंत, ललित तिवारी, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!