◾कर्मचारी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
◾ हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में कार से जा टकराई बाइक

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

एम्स अस्पताल दिल्ली में कार्यरत कर्मचारी की बाइक कार से जा टकराई। हादसे में कर्मचारी व उसका बेटा घायल हो गया। दोनों का सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार किया गया। कर्मचारी को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि बेटे को छुट्टी दे दी गई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बैजनाथ, बागेश्वर निवासी नवीन कुमार अपने बेटे तरुण के साथ बाइक डीएल 6 एसबीए 5834 में सवार होकर गांव से दिल्ली की ओर रवाना हुए। नवीन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में तीखे मोड़ पर पहुंचे ही थे की वह एकाएक बाइक पर संतुलन खो बैठे। नतीजतन बाइक असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से जा टकराई। सूचना पर व्यापारी नेता गौरव पंत व शिक्षक ललित बिष्ट मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। नवीन के पैर में गंभीर चोट होने से उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घायल के परिवार को भी सूचना भेजी दी है।

error: Content is protected !!