◾ बेतालघाट में हुई व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
◾ 17 अगस्त को गांव के लोगों को साथ लेकर होगी अहम बैठक
◾ अतिक्रमण हटाने को छह माह का समय दिए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट )))

बेतालघाट क्षेत्र में व्यापारियों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दुकानदारों व क्षेत्रवासियों को भेजे गए नोटिस पर गहरी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा की उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा की व्यापारी न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं पर अतिक्रमण के नाम पर किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

बेतालघाट मुख्य बाजार में हुई बैठक की अध्यक्षता देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विभागों ने दुकानदारों व क्षेत्रवासियों को नोटिस थमा एक सप्ताह का समय दे अतिक्रमण खाली करने को कहा है जो न्यायसंगत नहीं है। व्यापारियों ने एक स्वर में छह माह का समय देने की पुरजोर मांग उठाई साथ ही सभी विभागों की संयुक्त सर्वे कर नाप-जोख करने का मुद्दा उठाया। कहा कि न्यायालय का फैसले का स्वागत है पर लोगों का अहित किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सर्वसम्मति से तय हुआ कि 17 अगस्त को शिव मंदिर में क्षेत्र के लोगों व व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। व्यापार मंडल प्रदेश सचिव शेखर दानी ने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान रंजन डोर्बी, दलीप सिंह नेगी, देवी दत्त पांडे, विरेंद्र सिंह बिष्ट, उर्वादत, आंनद पांडे, उमेश जोशी, रमेश पंत, भारत आर्या, विनोद तिवारी, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!