◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾ भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भुजान – बर्धो मोटर मार्ग पर स्थित बढेरी महादेव मंदिर में पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे विशाल भंडारे के साथ संगीतमय शिवमहापुराण कथा का पारायण हो गया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
मंगलवार सुबह धर्माचार्यों ने विधि विधान से विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास जगदीश आंनद जोशी ने देवाधिदेव महादेव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। मंहत पंकज गिरी की देखरेख में पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना भी हुई। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
