◾मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत गांवो में देशभक्ति का माहौल
◾ पौधरोपण अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे
◾ कार्यक्रम में भागीदारी को उमड़े गांवों के बाशिंदे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्वतंत्रता दिवस के दिन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उमड़े। ध्वजारोहण के बाद सशक्त भारत निर्माण का संकल्प भी लिया गया। सूदूर सिरोडी़ गांव में बलिदानी शिवराज सिंह की वीरांगना को सम्मानित किया गया। पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाती के फलदार व औषधीय पौधे रोपे गए।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। मल्ला निगलाट, सिरोडी़, मल्ली पाली, रतोडा, मझेडा़, जोशीखोला, कटिमी गजार, ज्योग्याडी़, बारगल, बादरकोट समेत तमाम गांवों में ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रमों का श्रीगणेश हुआ। स्मारक पट्टिका का अनावरण कर पौधरोपण अभियान चला विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप सुरक्षा व देखभाल कि अपील की गई। सिरोडी गांव में ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने कारगिल युद्ध में देश की आन, बान, शान की रक्षा को प्राणो की आहूति देने वाले शहीद शिवराज सिंह की वीरांगना दुर्गा देवी तथा पुत्र मनमोहन को सम्मानित किया। भारत माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
