◾डोबा व तिवाड़ी गांव में मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
◾विशेष पौधरोपण अभियान के तहत रोपे गए पौधे
◾ भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से देशभक्ति की रसधार बह रही है। डोबा तथा तिवाड़ीगांव में हुए कार्यक्रम में देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता के जयकारों से गांव का माहौल गुंजायमान हो उठा। विशेष अभियान चला विभिन्न प्रजाति के औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए।
सोमवार को डोबा गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने किया। गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खड़क सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को शोल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने योजना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों से साझा की। कहा की कार्यक्रम से गांवों में देशभक्ति का संचार हुआ हुआ है‌‌। योजना को महत्वपूर्ण बताया। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। स्मारक पट्टिका का अनावरण कर देश की मजबूती को कार्य करने की शपथ ली गई। गांव के आसपास विभिन्न प्रजाती के पौधे भी रौपे गए। इस दौरान खड़क सिंह, शिवराज सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रेखा बिष्ट, बंसती देवी, खष्टी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। इधर तिवाड़ी गांव में ग्राम प्रधान रोहित तिवाड़ी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां कुलदीप, प्रेम राम, खुशी तिवारी, सौरभ तिवारी, ओम प्रकाश, सोहन सिंह आदि जुटे रहे।

error: Content is protected !!