◾श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भंडारे के साथ कथा का पारायण
◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾बढेरी महादेव मंदिर में संगीतमय शिवमहापुराण कथा जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे आमबाडी़ गांव के समीप कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संगीतमय शिवमहापुराण का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। बढेरी स्थित बढेरी महादेव मंदिर में भी दूर दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सोमवार सुबह धर्माचार्यों ने विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान कराए। मंहत गिरी की देखरेख में कथा व्यास आचार्य खजान पंत ने कथा पाठ किया। हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इधर बढेरी गांव स्थित बढेरी महादेव मंदिर में भी संगीतमय शिवमहापुराण कथा से माहौल शिवमय बना हुआ है। महंत पंकज गिरी की देखरेख में कथा व्यास जगदीश आंनद जोशी ने भगवान भोलेनाथ की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
