◾ पर्यटक के स्वजन को सौंपा गया हजारों रुपये किमत का मोबाइल
◾हिमाचल प्रदेश निवासी पर्यटक का गुम हुआ था मोबाइल
◾ पर्यटक ने पुलिस की सराहना कर जताया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने पर्यटक के स्वजन को सौंप दिया। हजारों रुपये कीमत के मोबाइल के सुरक्षित मिलने पर पर्यटक ने कैंची पुलिस की सराहना की है।
दरअसल दो सप्ताह पहले हिमाचल प्रदेश निवासी करमजीत कौर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंची। पूजा पाठ के बाद वापसी में करमजीत कौर का मोबाइल कहीं गिर गया। काफि खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो करमजीत वापस लौट गई। बीते दिनों डूयूटी में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल को एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर मोबाइल स्वामी से संपर्क साधा। मोबाइल स्वामी ने पुलिस को सारी जानकारी दी। सोमवार को मोबाइल स्वामी करमजीत के स्वजन को मोबाइल सुरक्षित सौंप दिया गया। मोबाइल के सुरक्षित मिलने पर मोबाइल स्वामी तथा उसके स्वजनों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।
