◾रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर वन विभाग ने चलाया अभियान
◾पकड़े गए बंदरो को भेजा गया रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा
◾ विभागीय अधिकारियों का दावा जारी रहेगा अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

वन विभाग की टीम ने रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्र में बंदर पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। विशेष अभियान चला 77 बंदरों को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। लगातार उत्पात मचाने के साथ ही अब बंदर लोगों पर हमलावर भी होते जा रहे हैं। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रो में लोगों को बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को वन विभाग ने अभियान शुरु कर दिया है। पहले व दूसरे चरण में चले अभियान में पिलखोली तथा पनियाली क्षेत्र से 77 बंदरों को पकड़ रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को अभियान शुरु किया गया है। बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल ने वन विभाग का आभार जताया। इस दौरान वन बीट अधिकारी नंदन सिंह अधिकारी, हरिहर बिष्ट, आबिद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!