◾ एसडीएम ने किया शिंकजा कसने का दावा
◾वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले तस्करों पर होगी कार्रवाई
◾मशीन से खदान कर आरबीएम ठिकाने लगाने की भी होगी जांच
◾रडार पर आएंगे प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अवैध खनन का गढ़ बनते जा रहे सेठी क्षेत्र में खनन तस्करों पर शिंकजा कसने की तैयारी शुरु कर दी गई है। एसडीएम कोश्या कुटोली ने जेसीबी मशीन से वन भूमि खोदने का मामला सामने आने के बाद सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम ने छापेमारी अभियान चला अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने का दावा किया है। साफ किया है की खनन में लिप्त तस्करों को कतई बख्सा नहीं जाएगा।
अवैध खनन के लिए कुख्यात कोसी घाटी क्षेत्र में अब बेतालघाट – ओखलढुंगा मोटर मार्ग पर स्थित सेठी क्षेत्र खनन तस्करी का गढ़ बन गया है। तस्कर बैखौफ होकर जेसीबी मशीन से खदान में जुटे हैं। वन भूमि को भी मशीन से रौंद अवैध खनन किया जा रहा है। बरसाती नालों में खदान कर मानव जनित आपदा को न्यौता दिया जा रहा है‌ मामला सामने आने के बाद अब एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा ने भी सख्त रुख अपना लिया है। मामले में कठोर कार्रवाई का दावा किया है। साफ किया है की खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। खदान में जुटी मशीनों को भी चिह्नित किया जाएगा। खनन तस्करों को भी रडार पर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!