◾ सरपंचो व ग्राम प्रधान की आपत्ति का पत्र पहुंचा तहसील
◾एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
◾पूर्व में गांवों की खुली बैठक में भी लिया जा चुका है निर्णय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तीन गांवों के पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को आपूर्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय व्यक्ति ने तीन गांवों के सरपंच व ग्राम प्रधानो के आपत्ति पत्र के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंप पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को पानी न दिए जाने की मांग उठाई है‌। चेतावनी दी है की यदि मनमानी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में मल्लाकोट, तल्लाकोट तथा बादरकोट गांव के बाशिंदे धरने पर बैठ जाएंगे।
ब्लॉक के तमाम गांवों में पेयजल संकट से बाशिंदों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बादरकोट, तल्लाकोट तथा मल्लाकोट गांव के पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को पेयजल आपूर्ति किए जाने की सुगबुगाहट से एक बार फिर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। पूर्व में मामला पुलिस चौकी तक पहुंच चुका है। गांव में हुई खुली बैठक में भी ग्रामीण मामले में आपत्ति जता चुके हैं बावजूद गांवों के पेयजल स्रोत से दूसरे गांव को पानी दिए जाने की चर्चा से लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। स्थानीय कृपाल सिंह मेहरा ने वन पंचायत सरपंच दीवान सिंह, जानकी देवी तथा ग्राम प्रधान पूजा पिनारी के आपत्ति पत्र के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल स्रोत से दूसरे गांव को पानी न दिए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जनहित से खिलवाड़ किया गया तो तीनों गांवों के बाशिंदों को साथ लेकर तहसील मुख्यालय में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!