◾ धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे आयोजन समिति सदस्य
◾ काकड़ीघाट में 21 जबकि बर्धो में 18 अगस्त से बहेगी भक्ति की रसधार
◾ आमबाडी़ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा बढेरी महादेव में भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट स्थित कर्कटेश्व महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी तेज हो गई है। नौ दिवसीय शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का 21 अगस्त को श्रीगणेश होगा जबकि 29 अगस्त को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो स्थित शिव मंदिर में भी 18 से 28 अगस्त तक संगीतमय शिवमहापुराण कथा होगी।
सावन माह में पहाड़ों में स्थित मंदिरो में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आमबाडी़ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा बढेरी स्थित बढेरी महादेव मंदिर में शिवमहापुराण से भक्ति की रसधार बह रही है। काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित कर्कटेश्वर मंदिर में भी 21 अगस्त से 29 अगस्त तक होने वाले शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां शुरु कर दी गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश परिहार के अनुसार कलश यात्रा, गणेश पूजा, पंचांग कर्म के साथ विधि विधान से शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। कथा व्यास डा. कमलेश कांडपाल आचार्य होंगे। समिति अध्यक्ष हरीश परिहार ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इधर बेतालघाट ब्लॉक के वर्धो स्थित शिव मंदिर में 18 से 28 अगस्त तक होने वाले संगीतमय शिवमहापुराण कथा की तैयारियों को भी अंतिम रुप दिया जाने लगा है।

error: Content is protected !!