◾ विधायक ने किया 34 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास
◾सड़क सुविधा का लाभ मिलने से कास्तकार भी होंगे लाभान्वित
◾ विधायक ने कार्यदाई संस्था को दिए तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती टूनाकोट गांव के ग्रामीणो को भी अब सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने पूजा अर्चना के साथ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा की गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है‌। कहा की प्रत्येक गांव तक सड़क का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है‌।
सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे टूनाकोट गांव के सैकड़ों परिवारों की मुराद अब पूरी हो जाएगी। लंबे समय से गांव के लोग सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे पर कोई सुनवाई न हो सकी। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया और बीते दिनों रानीखेत – खैरना स्टेट हाईवे से गांव तक करीब डेढ़ किमी लंबे मोटर मार्ग निर्माण को 34 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी। विधायक डा.प्रमोद नैनवाल ने सड़क के निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों की मांग पर बजोल – कनार मोटर मार्ग पर डामरीकरण करवाए जाने का भरोसा भी दिया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा की गांवों के विकास को सड़क निर्माण पहली सीढ़ी है। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पनी राम ने किया। इस दौरान बिनसर मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, महामंत्री सुनील मेहरा, मुकेश पांडे, दलिप सिंह बोहरा, मनीष चौधरी, राजेंद्र नेगी, रमेश खनायत, मदन सिंह, श्याम सिंह, खजाना सिंह, लक्ष्मण सिंह टनवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!