◾ ग्राम प्रधान ने सीएम को ज्ञापन भेज लगाई गुहार
◾पट्टाधारकों को भी जमीन पर अधिकार देने की मांग
◾ क्षेत्र को अतिक्रमण अभियान में राहत देने पर भी दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उच्च न्यायालय के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा राज्य मार्गो से अतिक्रमण हटाए जाने की तैयारी से हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम प्रधान बारगल ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज गरमपानी खैरना क्षेत्र को राहत दिलाए जाने की मांग उठाई है। कहा है की आपदा प्रभावित क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा न्यायसंगत नहीं है।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के बारगल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया की गरमपानी खैरना क्षेत्र आपदा प्रभावित क्षेत्र है। तीन वर्ष पूर्व आपदा के जख्म अभी भर भी नहीं सके हैं की एनएच, प्रशासन के नाप-जोख अभियान से क्षेत्र के लोग सख्ते में आ गए हैं। बताया की क्षेत्र के लोग व्यवसाय पर ही निर्भर है। पूर्व में भी काफी नुकसान उठा चुके हैं। बाजार के ठिक उपर दरकता पहाड़ तथा पीछे नदी का उफान लोगों के लिए परेशानी का सबब है। अब अतिक्रमण हटाने के नाम एक बार फिर लोगों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान त्रिभुवन ने क्षेत्र को राहत देने, पट्टाधारकों को भूमि पर अधिकार देने के साथ ही गरमपानी खैरना को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग उठाई है।
