◾ जिला पंचायत से भेजें गए नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप
◾व्यापारियों ने आदेश को दिया हिटलरशाही करार
◾ उत्पीड़न पर दे डाली उग्र आंदोलन की चेतावनी
◾ जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक ने कर दी स्थिति स्पष्ट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को जिला पंचायत से नोटिस भेजे जाने से हड़कंप मच गया है। व्यापारियों ने इसे उत्पीड़न करार दिया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगूल फुंक दिया जाएगा। जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक चंद्र पाल सिंह बिष्ट ने साफ किया है की लीज पर सत्यापित लोगों के ही काबिज होने का सत्यापन किया जा रहा है वहीं नियमानुसार लीज आगे भी बढ़ाई जाएगी।
बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में जिला पंचायत नैनीताल से भेजें गए नोटिस से व्यापारी सख्ते में आ गए हैं। नोटिस में लीज की अवधि समाप्त होने की जानकारी दे एक महिने के भीतर भूमि को खाली करने की चेतावनी दिए जाने से हड़कंप मच गया है। नोटिस से व्यापारियों का पारा भी चढ़ गया है। देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश सचिव शेखर दानी ने इसे व्यापारियों का उत्पीड़न करार दिया है। आरोप लगाया की एक महीने में लीज की भूमि खाली कराने का आदेश देना हिटलरशाही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन से जुड़े व्यापारियों ने भी मामले में गहरी नाराजगी जताई है। दो टूक चेतावनी दी की यदि मनमानी की गई तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इधर जिला पंचायत नैनीताल के राजस्व निरीक्षक चंद्र पाल सिंह बिष्ट के अनुसार पूरे ब्लॉक क्षेत्र में करीब बीस से ज्यादा नोटिस भेज असल लीज धारक के ही भूमि में काबिज होने की जानकारी जुटाने के साथ ही लंबे समय लीज पर काबिज लोगों से पपत्र भी मांगे गए हैं। जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी जुटाई जा रही है। स्पष्ट किया है की सही लीजधारक की लीज नियमानुसार रिनवल करने की कार्रवाई की जाएगी।
