◾ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने को बांटी गई किताबें
◾ प्रोत्साहन राशि की पहली किश्त भी बेटियों के बचत खाते में हुई हस्तांतरित
◾बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शुरु हुई है महत्वाकांक्षी योजना
◾ योजना में शामिल की गई है 12वीं कक्षा की सोलह छात्राएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने की सोलह छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को महत्वपूर्ण पुस्तकें वितरत की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत के दम पर तय लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। छात्राओं को योजना में सम्मिलित करने पर जीआइसी ढोकने के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने जेएनवी प्रबंधन का आभार जताया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की सोलह छात्राओं को चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा की नीट व जीईई आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लगभग सात हजार रुपये की पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) के प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने कहा की कड़ी मेहनत व लगन के दम पर आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है‌। विद्यार्थियों से शैक्षणिक कार्य में गंभीरता बरतने का आह्वान भी किया। जीआइसी ढोकाने के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संचालित महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम शुरु किया गया है।नैनीताल जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) के पास योजना के संचालन का दायित्व है बताया कि विशेष आग्रह पर जेएनवी ने 12वीं के विज्ञान वर्ग में अध्यनरत 16 बालिकाओं को योजना में सम्मिलित किया है। योजना के तहत अध्यनरत सभी बालिकाओं को प्रतिवर्ष बारह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पहली किश्त के रुप में चार हजार रुपये की धनराशि बचत खाते में स्थानांतरित भी की जा चुकी है। विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को महत्वपूर्ण पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान योजना के कोऑर्डिनेटर डा. मनोज कुमार गैडा़, प्रेम सिंह बिष्ट, प्रेम शीला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!