◾बेखौफ होकर दिया जा रहा अवैध खदान को अंजाम
◾प्रशासन ने बंद कराए चोर रास्ते तो तस्करो ने खोले
◾ग्रामीणों ने उठाई खदान पर कड़ी कार्रवाई की मांग
◾अमेल व सेठी क्षेत्र में तस्करी ने पकड़ा जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट के अमेल व सेठी क्षेत्र में खनन तस्करों के लिए प्रमुख सचिव व जिलाधिकारी के आदेश मायने नहीं रखते। अधिकारियों ने अवैध खनन पर सख्ती के आदेश दिए हैं वहीं दूसरी ओर अवैध खनन के लिए कुख्यात कोसी घाटी में खनन तस्करों ने सक्रियता बडा़ दी है। लोगों का आरोप है की खुलेआम अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में खनन तस्करों ने एक बार फिर सक्रियता बढ़ा दी है। नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। किसानों के खेतों से वाहन नदी तक उतारे जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है की बेखौफ खनन तस्करों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नही रह गया है। स्थानीय भरत आर्या ने आरोप लगाया की कई बार मना करने के बावजूद मनमानी जारी है। खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। भरत ने अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!