◾ बेतालघाट व ओखलकांडा ब्लॉक में सुचारु होगी व्यवस्था
◾मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए आदेश
◾मामलो के लंबित होने से पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तीखी नजर समाचार पोर्टल में बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में एडीओ समाज कल्याण की गैरमौजूदगी से पेंशन संबंधी प्रकरण लंबित होने का मुद्दा जोरशोर से उठने के बाद अब तंत्र हरकत में आ गया है। मामलो के निस्तारण का जिम्मा अब सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बकायदा इसके लिए आदेश जारी कर गंभीरता से मामलों का निस्तारण कर लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में एडीओ समाज कल्याण के पद पर तैनात कर्मचारी पर अन्य ब्लॉक की भी दोहरी जिम्मेदारी होने से बेतालघाट मुख्यालय में पेंशन संबंधी प्रकरण लंबित होने से पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई थी। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने लाभार्थियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।आरोप लगाया की दूर दराज से गांवों के लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते पर निराकरण न होने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को धार दी। लाभार्थियों को हो रही दिक्कतों को देख बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने भी समस्या के निदान को जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्राचार किया। जोर-शोर से मुद्दा उठने के बाद आखिरकार तंत्र हरकत में आ गया है। जिला विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बेतालघाट तथा ओखलकांडा ब्लॉक में अग्रिम आदेशों तक रिक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी का जिम्मा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। कहा है की नवीन तैनाती होने पर प्राथमिकता से दोनों ब्लाकों में रिक्त पद पर तैनाती की जाएगी। जिला विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी को गंभीरता से कार्यों का निष्पादन करने को कहा है। ब्लॉक में व्यवस्था दुरुस्त किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला विकास अधिकारी का आभार जताया है।
