◾ एक महीने से एडीओ समाज कल्याण की गैरमौजूदगी पर चढ़ा पारा
◾कार्य न हो पाने से लाभार्थियों के मायूस होकर वापस लौटने का आरोप
◾व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
◾बीडीओ बोले – जिला समाज कल्याण अधिकारी को किया जा चुका है पत्राचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में पेंशन प्रकरण संबधी प्रकरण लंबित होने से पंचायत प्रतिनिधियों का पारा चढ़ गया है। आरोप लगाया है की एडीओ समाज कल्याण की गैरमौजूदगी से बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेताया है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान कर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर ब्लॉक मुख्यालय में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में पेंशन संबंधी मामलों के निस्तारण को पहुंचने वाले लाभार्थियों को कार्य न हो पाने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। कई प्रकरण लंबित होने से बुजुर्गों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी ने आरोप लगाया है की एडीओ समाज कल्याण के एक माह से भी अधिक समय से ब्लॉक मुख्यालय में न होने से कार्य प्रभावित हो चुके हैं। काई बार ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने के बाद लाभार्थियों को निराशा ही हाथ लगी रही है। ग्राम प्रधान शेखर दानी ने इसे जनहित से खिलवाड़ करार दिया है। कहा की जानकारी मिली है की एडीओ समाज कल्याण के पद पर तैनात कर्मचारी के पास कोटाबाग ब्लॉक का भी दायित्व है। ऐसे में बेतालघाट की उपेक्षा की जा रही है। शेखर दानी ने बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में एडीओ समाज कल्याण के पद पर स्थाई कर्मचारी तैनात किए जाने की मांग उठाई है ताकी गांवों के बाशिंदों को लाभ मिल सके। चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर बीडीओ महेश चंद्र गंगवार के अनुसार मामले को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्राचार किया जा चुका है। लंबित प्रकरणों के निपटारे को सप्ताह में एक दिन एडीओ समाज कल्याण की तैनाती बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में करने को कहा गया है।

error: Content is protected !!