◾उपज को दूरदराज ले जाकर औने पौने दामों में बेचने को मजबूर हुए धरतीपुत्र
◾ गांवों के मध्य में मंडी स्थापित करने की मांग पकड़ने लगी जोर
◾ पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारी बोले – निश्चित ही लाभान्वित होंगे किसान
◾मंडी स्थापित करने को चलेगा हस्ताक्षर अभियान, सीएम व पीएम को भेजा जाएगा पत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सब्जी व फल उत्पादन के क्षेत्र में खास पहचान रखने वाले बेतालघाट ब्लॉक में कास्तकार एक अदद मंडी के लिए तरस गए हैं। उपज की बिक्री को धरतीपुत्र दूर दराज रुख करना मजबूरी बन चुका है‌। अब एक बार फिर मंडी स्थापित करने का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने गांवों के मध्य में मंडी स्थापित करने की वकालत की है‌‌ ताकी किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलने के साथ ही सहूलियत भी मिल सके। मामले को लेकर जल्द हस्ताक्षर अभियान चलाकर पत्र प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजने का दावा किया है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में सब्जियों व फलों की बंपर पैदावार होती है। जंगली जानवरों के बढ़ते दखल व सुविधाओं के अभाव के बावजूद गांवों के किसान हाड़तोड़ मेहनत के दम पर खेती-बाड़ी करते हैं। कोसी घाटी के बाजार भी किसानों पर ही निर्भर है। सब्जियों व फलों की बेहतर पैदावार के लिए खास पहचान रखने वाले बेतालघाट ब्लॉक में किसानों की उपज की बिक्री को एक अदद मंडी तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों को रामनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत को रुख करना मजबूरी बन चुका है। कुछ किसान बाहरी क्षेत्रों से गांवों में पहुंचने वाले ठेकेदारों को ही उपज औने पौने दाम में बेच देते हैं। गांवों के किसानों के अनुसार हाड़तोड़ मेहनत के बावजूद उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पाता ऐसे में निराशा ही हाथ लगती है। गांवों के मध्य में यदि मंडी स्थापित की जाए तो किसान को लाभ मिल सकेगा। ग्राम प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटिमी गजार प्रेम गिरी गोस्वामी, व्यापारी नेता मनीष तिवारी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, महेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, आंनद सिंह, पंकज भट्ट, हरीश चंद्र, हरीश कुमार आदि ने भी गांवो के मध्य में मंडी स्थापित किए जाने की वकालत की है। दावा किया की किसानों के हित के लिए मंडी स्थापित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!