◾जगह जगह मंडराया दुर्घटना का खतरा
◾ तीखे मोड़ पर जोखिम हो जा रहा दोगुना
◾ व्यापारियों, वाहन चालकों व यात्रियों ने उठाई झाड़ियों के निस्तारण की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर झाड़ियों का साम्राज्य होने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। तीखे मोड़ पर जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है। लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद सुध न लिए जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है।
पर्यटन नगरी रानीखेत समेत तमाम क्षेत्रों की आवाजाही को बने महत्वपूर्ण रानीखेत – खैरना स्टेट हाईवे लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। खैरना से कुछ आगे ही तीन वर्ष पूर्व ध्वस्त स्टेट हाईवे की आज तक सुध नहीं ली जा सकी है जिससे उक्त स्थान पर लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। वहीं अब स्टेट हाईवे पर जगह जगह झाड़ियों ने भी जोखिम बडा़ दिया है। बजीना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर झाड़ियों का कब्जा हो चुका है। तीखे मोड़ पर झाड़ियों के स्टेट हाईवे तक पहुंचने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है की कई बार झाड़ियों का निस्तारण किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर विभागीय अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। स्टेट हाईवे पर पैदल आवाजाही करने वाले राहगीर व स्कूली बच्चों को भी झाड़ियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी महेंद्र देव, धरम सिंह, रमेश सिंह, गणेश सिंह, बचे सिंह, शुभाशु सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश आर्या, पान सिंह, श्याम सिंह आदि ने महत्वपूर्ण हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!