◾ब्लॉक अध्यक्ष ने तेजतर्रार कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
◾कांग्रेस ने लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी की तेज
◾ नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक मजबूती को जुटने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
संगठनात्मक मजबूती को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अभियान तेज कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी ने घंघरेठी, बेतालघाट तथा दाडिमा न्याय पंचायतों में तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से जल्द कार्यकारिणी विस्तार करने का आह्वान भी किया गया है।
आगामी लोकसभा व निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने संगठन की मजबूती को कमर कस ली है। तेजतर्रार कार्यकर्ताओं को बकायदा जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने न्याय पंचायतवार कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बेतालघाट ब्लॉक के कोरण गांव निवासी श्याम सिंह मेहरा को न्याय पंचायत घंघरेठी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि तौराड़ गांव निवासी आंनद पंत को बेतालघाट न्याय पंचायत तथा हरचोनोली निवासी तरुण कोहली को दाडिमा न्याय पंचायत की कमान सौंपी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन व पार्टी कि मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।
