◾हाइवे पर नैनीपुल स्थित घर में घुसा बंदरो का झुंड
◾ बंदरों के बढ़ते आंतक से क्षेत्रवासियों में दहशत
◾बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की उठी पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पर्वतीय क्षेत्रों में बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। कटखने बंदर अब हमलावर भी होते जा रहे हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल क्षेत्र में बंदरों का झुंड घर के अंदर घुस बुजुर्ग पर झपट गया। बंदरों ने बुजुर्ग को घायल कर डाला। परिजनों ने सीएचसी सुयालबाडी़ में बुजुर्ग का उपचार कराया। स्थानीय व्यापारियों ने बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
शनिवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नैनीपुल क्षेत्र में पूर्व सैनिक रुप सिंह जीना घर पर कार्य कर रहे थे की तभी बंदरों का झुड़ घर के नजदीक तक पहुंच गया। बुजुर्ग रुप सिंह ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया की तभी बंदरों का झुंड बुजुर्ग पर हमलावर हो गया। खुद को बंदरों के हमले से बचाने को बुजुर्ग रुप सिंह घर के अंदर दौड़े पर बेखौफ बंदरों का झुंड घर के अंदर ही बुजुर्ग पर झपट गए। बंदरों ने बुजुर्ग पूर्व सैनिक को लहुलुहान कर डाला। चीख पुकार सुन आसपास के लोग बुजुर्ग के घर की ओर दौड़े तथा बामुश्किल बुजुर्ग को बंदरों के चंगुल से छुड़वाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सुयालबाडी़ पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों का आंतक बढ़ते ही जा रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने में तक खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान इंदु जीना, कुबेर सिंह, मदन सुयाल, चंदन सिंह, बालमुकुंद जीना, दीवान सिंह, धरम सिंह, बची राम, रमेश सिंह, मनीष कर्नाटक आदि ने कटखने बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
