◾ चमड़ियां स्थित समिति के सभागार की दुर्दशा पर लोगों में रोष
◾समिति के पूर्व सचिव व स्थानीय लोगों के आपत्ति जताने पर हंगामा
◾ व्यवस्था में सुधार न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां बाजार स्थित दुग्ध समिति लोहाली के भवन में बने सभागार पर अवैध कब्जे से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। दुग्ध उत्पादकों व ग्रामीणों ने सभागार को खाली कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। मामले को लेकर खासा हंगामा भी हुआ। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सभागार से कब्जा नहीं हटाया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
हाईवे पर चमड़ियां बाजार क्षेत्र में स्थित दुग्ध समिति के केंद्र पर लोहाली गांव के लगभग सौ से ज्यादा दुग्ध उत्पादक निर्भर है। समिति परिसर में बने सभागार में अवैध कब्जे को लेकर समिति के पूर्व सचिव व लोगों में गहरी नाराजगी है। आरोप है की सभागार की दुर्दशा कर दी गई है। कभी सभागार में कार्यालय संचालन के साथ ही महत्वपूर्ण कार्य किए जाते। कई शिविर लगाए जाने के साथ ही कार्यक्रम किए जाते थे। पिछले कुछ समय से सभागार कबाड़ रखने का अड्डा बन गया है। बीते दिनों सभागार के अंदर एक कबाड़ी का सामना भी रखा गया जो निंदनीय है। सभागार की बिगड़ती हालत पर शनिवार को पूर्व सचिव राजेंद्र सिंह जलाल का पारा चढ़ गया। स्थानीय कुंवर सिंह व ईश्वर सिंह को लेकर समिति केंद्र में पहुंचकर गहरी नाराजगी जताई। इस बीच हंगामा भी हो गया। समिति के पूर्व सचिव ने तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। दो टूक चेतावनी दी की मनमानी की गई तो गांव के लोगों को साथ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने भी महत्वपूर्ण दुग्ध समिति केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।
