◾कूड़ा निस्तारण न होने से जगह जगह लगा गंदगी का अंबार
◾सुयालबाडी़ क्षेत्र में कूड़ेदान में बजबजा रही गंदगी कर रही हकीकत बयां
◾ग्राम प्रधान ने किया जल्द व्यवस्था में सुधार का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

स्वच्छ भारत मिशन का पहाड़ में दम फूलने लगा है। भारी भरकम धनराशि खर्च कर गांवों में कूड़ेदान तो वितरित किए गए हैं पर कूड़ा निस्तारण न होने से कूड़ेदान गंदगी से बजबजा रहे हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र में ही कूड़ेदान के आसपास बिखरी गंदगी योजना की हकीकत बंया कर रही है। ग्राम प्रधान हंसा सुयाल ने दावा किया की जल्द कूडा़ निस्तारण करवाया जाएगा।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवो को साफ सुथरा बनाने को लाखों रुपये की धनराशि खर्च कर कूड़ेदान वितरित किए गए। बकायदा सार्वजनिक स्थानों पर भी सूखे व गीले कूड़े के लिए कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं। कूड़ा निस्तारण को समुचित व्यवस्था न होने से योजना का दम फूलने लगा है। जगह जगह कूड़ेदान गंदगी से पटे पड़े हैं। ब्लॉक मुख्यालय से कूडा़ वाहन के जरिए निस्तारण की व्यवस्था भी बनाई गई है बावजूद कई दिनों तक कूडा़ निस्तारण नहीं हो पा रहा जिस कारण जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है। हाइवे पर स्थित सुयालबाडी़ क्षेत्र में ही कूड़ेदान के आसपास लगा गंदगी का ढेर योजना की हकीकत बयां कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने कूड़ा निस्तारण को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। ग्राम प्रधान हंसा सुयाल के अनुसार दो बार अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण को वाहन भेजने को कहा गया तब निस्तारण हो पाया अब बीते सप्ताह से वाहन के न आने से व्यवस्था प्रभावित हुई है। दावा किया की जल्द कूड़ा निस्तारण करवाया जाएगा।

error: Content is protected !!