◾सीएचसी में किया गया घायलों का प्राथमिक उपचार
◾बरेली से अल्मोड़ा को रवाना हुए थे एक ही परिवार के तीन सदस्य
◾गरमपानी मुख्य बाजार के समीप हुआ हादसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी मुख्य बाजार के समीप कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार मां बेटे घायल हो गए। सीएचसी गरमपानी में दोनों का उपचार किया गया। खैरना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाइवे से किनारे लगा यातायात सुचारु कराया।
चाणक्य पुरी, प्रेमनगर (बरेली ) निवासी सुजीत चंद्रा शनिवार को बरेली से कार यूके 03 – 6332 में पत्नी गरिमा व बेटे सार्थक को लेकर बरेली से अल्मोड़ा को रवाना हुए। तीनों अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार के समीप पहुंचे ही थे की एकाएक सुजीत कार पर संतुलन खो बैठे नतीजतन कार असंतुलित होकर पैराफिट से टकराती हुई पहाड़ी से जा टकराई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवारों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। चौकी पुलिस खैरना को भी सूचना भेजी गई। मय टीम मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के अंदर फंसे लोगों को बामुश्किल बाहर निकल सीएचसी गरमपानी भिजवाया। हादसे में गरिमा व सार्थक के सिर पर गहरी चोट पहुंची। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पुलिस ने बामुश्किल यातायात सुचारू कराया।

error: Content is protected !!