◾चौकी में भी हुआ हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
◾गांव में बैठक कर मामला सुलझाने का निर्णय
◾चौकी प्रभारी ने चेताया शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी कार्रवाई
◾पेयजल स्रोत के पानी को लेकर आमने सामने हैं गांवों के लोग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पीने के पानी का मामला कानून की चौखट तक पहुंच गया है। बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट मल्लाकोट तथा बादरकोट गांव के बाशिंदों ने वर्षों पुराने गांव के पेयजल स्रोत से जजूला गांव को पानी ले जाने पर आपत्ति जताई। कई बार माहौल गरमा गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बामुश्किल मामला शांत कराया। शांति व्यवस्था भंग होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तय हुआ की गांव में बैठक कर ठोस समाधान किया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट, तल्लाकोट, बादरकोट तथा जजूला गांव के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ गया है। शनिवार को चारों गांवों के बाशिंदे खैरना चौकी पहुंच गए। जजूला क्षेत्र के लोगों पर जोर जबरदस्ती से गांव के वर्षों पुराने जल स्रोत से पानी लेने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभांशु सिंह, जगमोहन सिंह, कृपाल सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि जजूला व आसपास के गांवों को बारगल कफूल्टा पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा गया है फिर भी वर्षों पुराने गांव के स्रोत से छेड़छाड़ की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य जेडी कत्यूरा ने कहा की गांव में बैठक कर मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए चेताया की व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तय हुआ की गांव में बैठक कर मामले में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, बीडीसी विनोद ढौंडियाल, पूरन सिंह जलाल, जगदीश जलाल, लाल सिंह, आशू पनौरा, राजेंद्र सिंह जलाल, बचे सिंह, राम सिंह, बालम राम, गोधन सिंह आदि मौजूद रहे।
