◾बरसाती मौसम में एकाएक बढ़ जाता है नदी का वेग
◾लगातार बढ़ रहा खतरा बावजूद नहीं ली जा रही सुध
◾क्षेत्रवासियों ने उठाई नदी क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी पर श्रमिको के बच्चे नहाने उतर रहे हैं। बरसाती मौसम होने से नदी का बहाव एकाएक बढ़ जा रहा है। ऐसे में नौनिहालों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। क्षेत्रवासियों ने बरसात के मौसम में नदी क्षेत्र में आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग उठाई है।
शिप्रा नदी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य में लगे श्रमिकों के छोटे छोटे बच्चे दिन भर नदी में नहाने उतर रहे हैं। खतरे से अनजान नौनिहालों को गहराई वाले स्थानों का भी पता नहीं है वहीं इन दिनों उपरी क्षेत्रो में बारिश होने पर नदी का वेग भी एकाएक बढ़ जाता है। छोटे बच्चों के नदी के बीचोबीच तक चले जाने से उनकी जिंदगी पर बडा़ खतरा मंडरा रहा है। बच्चों के स्वजन दिन भर कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बच्चे नदी क्षेत्र में नहाते रहते हैं। स्थानीय मनोज नैनवाल, संजय सिंह, कैलाश कांडपाल, गजेंद्र सिंह आदि ने बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टालने को नदी में आवाजाही प्रतिबंधित करने के साथ ही श्रमिकों को भी चेतावनी देने की मांग उठाई है।
