◾ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया दुख
◾ दिवंगत आत्मा की शान्ति को की गई प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष की माता के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया है। दिवंगत आत्मा की शान्ति को प्रार्थना की। अध्यक्ष बालम बोहरा की माता का बुधवार शाम निधन हो गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा की माता तुलसी बोहरा (70वर्ष) की बीते बुधवार एकाएक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें लेकर हल्द्वानी रवाना हुए। देर शाम उनका निधन हो गया। संगठन अध्यक्ष की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न व्यापारिक, राजनीतिक, गैर राजनीतिक तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की माता के निधन पर शोक जताया। दिवंगत आत्मा की शान्ति को प्रार्थना की। शोक जताने वालों में देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश संयोजक डा. धर्म प्रकाश यादव, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, प्रदेश सचिव शेखर दानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, तारा भंडारी, भरत आर्या, प्रताप बोहरा, कृपाल बोहरा, सुरेश आर्या, नंदन खंडूरी, ईश्वर खंडूरी, राजेश पंत, महेंद्र कुमार, रंजन डोर्बी आदि रहे।
