◾ सुविधाओं का अकाल होने से व्यापार होने लगा प्रभावित
◾ एक अदद सुलभ शौचालय तक की नहीं है व्यवस्था
◾पर्यटक व यात्री रुकने में लगे हैं कतराने
◾व्यापारियों ने उठाई सुध लेने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारी नेताओं ने बाजार क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय आदि के निर्माण की मांग उठाई है। व्यापारियों के अनुसार शौचालय तक उपलब्ध ना होने से महिला यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पर्यटक बाजार क्षेत्रों में रुकने से कतराने आने लगे हैं जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

पर्यटक व यात्री तराई से पहाड़ी क्षेत्रों की आवाजाही के लिए अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत – खैरना स्टेट हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। लंबा सफर व सर्पीली सड़कों में थकावट दूर करने को यात्री व पर्यटक स्टेट हाईवे पर पातली, भुजान, उपराडी़ तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छड़ा, चमड़ियां, नावली, काकड़ीघाट, सुयालबाडी़, नैनीपुल आदि क्षेत्रों में रुकते हैं पर बाजार क्षेत्रों में सुविधाओं का अकाल है। एक अदद शौचालय तक न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ती हैं। कई बार। बाजार क्षेत्रो में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। व्यापारी नेता आंनद सिंह नेगी, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, कुबेर सिंह जीना आदि ने बाजार क्षेत्रो में सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!