◾कोटाबाग से बेतालघाट लौटते वक्त तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम
◾विरोध करने पर दे डाली जान से मारने की धमकी
◾ लूट के शिकार डेयरी कर्मी ने रामनगर पुलिस को दी तहरीर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट – ओखलढुंगा – रामनगर मोटर मार्ग पर दूध डेयरी कर्मी से लूट का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लूट का शिकार हुए युवक ने थाना रामनगर को लिखित शिकायत दे मामले में कार्रवाई कर घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। क्षेत्र के लोगों ने ग्रामीण सड़क पर हुई घटना पर रोष जताया है।
बेतालघाट निवासी डेयरी कर्मचारी मेंटेनेंस मनोज गिरी बीते शुक्रवार को कोटाबाग (रामनगर) से कार्य निपटा कर वह अपनी बाइक से वापस बेतालघाट की ओर रवाना हुआ। रात्रि नौ बजे के आसपास ओखलढुंगा व दो ढौनपरैवा के बीच घर से पत्नी का फोन आने पर मनोज ने बाइक रोक ली तथा पत्नी से जल्द घर पहुंचने की बात की। तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया। धक्का दे झाड़ियों की ओर फेंक दिया तथा मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयर बट, मोबाइल चार्जर, हेलमट तथा पर्स में रखे चार हजार रुपए से अधिक की धनराशि लेकर भागने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मनोज को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घबराए मनोज वापस रामनगर की ओर लौट गया तथा गौरियादेव गांव में रहने वाले अपने परिचित को आपबीती बताई तथा रात में वहीं रुक गया मनोज ने थाना रामनगर में मामले की शिकायत कर घटना के खुलासे की मांग उठाई है वही क्षेत्र के तारा भंडारी ने ग्रामीण सड़क पर हुई घटना की निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
