◾कलमठ पर भूधंसाव से आवाजाही हुई खतरनाक
◾ग्रामीणों ने उठाई जल्द मरम्मत कर खतरा टालने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
नवनिर्मित बुधलाकोट – रातीघाट मोटर मार्ग पर कलमठ पर भूधंसाव होने से खतरा बढ़ गया है। गांव के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षित यातायात को ठोस प्रबंध किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों से बुधलाकोट, जाख, गरजोली, बारगल, कफूल्टा समेत तमाम गांवों के लोग रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। बीते दिनों हुई बारिश के चलते काली पहाड़ी के समीप कलमठ के ठीक नीचे भूधंसाव होने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। ग्रामीण व गांव के काश्तकार भी इसी सड़क से उपज को हाईवे तक पहुंचाते हैं वहीं स्कूली बच्चे भी इसी मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं ऐसे में दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय जीवन चंद्र, बहादुर सिंह, रोहित ब्रजवासी, ललित चंद्र ब्रजवासी, देव किसन ने मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात को ठोस प्रबंध किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि अनदेखी हुई तो फिर कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।
