◾भवन स्वामी ने एनएच प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
◾कलमठ निर्माण के नाम पर की खुदाई पर नहीं किया निर्माण
◾सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की उठाई पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगरकोट क्षेत्र में स्थानीय व्यापारी के भूधंसाव की जद में आने का खतरा बढ़ गया है। बारिश तेज होने पर व्यापारी व उसका परिवार दहशत में आ जा रहा है। व्यापारी ने आवासीय भवन की सुरक्षा को समय रहते ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। अंदेशा जताया है की यदि समय रहते सुध नहीं ली गई तो कभी भी बडा़ हादसा सामने आ सकता है।
गंगोरकोट क्षेत्र में स्थित राम सिंह नेगी के आवासीय भवन के समीप से भूधंसाव का खतरा बढ़ते ही जा रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। व्यापारी राम सिंह के अनुसार हाइवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान मकान के नजदीक कलमठ निर्माण के लिए खुदाई की गई पर अचानक कलमठ निर्माण का निर्णय बदल दिया गया। लोडर मशीन से खोदी गई जगह को जस का तस छोड़ दिया गया। अब बारिश होने पर लगातार भूधंसाव का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। धीरे धीरे मकान व दुकान के जद में भी आने की आंशका बढ़ते ही जा रही है। कई बार सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। एनएच प्रशासन की अनदेखी से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बारिश तेज होने पर स्वजन भी दहशत में आ जा रहे हैं। राम सिंह ने मकान व दुकान की सुरक्षा को समय रहते ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर परिवार को साथ लेकर धरने पर बैठने को बाध्य होना पड़ेगा।

error: Content is protected !!